Ranchi News: विकारों को त्यागना ही सच्चा संकल्प: आचार्य ज्ञेयसागर – Hindustan

Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक (निर्वाण) दिवस बुधवार को रांची दिगंबर जैन समाज द्वारा अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाया गया। धार्मिक आयोजन आचार्य श्री 108 ज्ञेयसागर जी एवं मुनि श्री 108 नियोगसागर जी ससंघ के सानिध्य में हुआ। सुबह छह बजे देव-गुरु आज्ञा और मंगलाचरण के साथ भगवान पारसनाथ का मस्तिष्काभिषेक एवं विश्व शांति के लिए शांतिधारा अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। गायक हेमंत सेठी की टीम ने संगीतमय पूजन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया。

आयोजन का मुख्य आकर्षण कृत्रिम शिखर जी पर्वत की रचना रही, जिसने श्रद्धालुओं को शाश्वत तीर्थराज सम्मेद शिखर जी की अनुभूति कराई। आचार्य संघ के सानिध्य में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर कृत्रिम पार्श्वनाथ टोंक पर भक्तिभाव से निर्वाण लाडू अर्पित किया। लाडू समर्पित करने का सौभाग्य माणिकचंद मोतीलाल काला परिवार को प्राप्त हुआ।

धर्म सभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री ज्ञेयसागर जी ने कहा कि भगवान पार्श्वनाथ का जीवन त्याग, तपस्या और क्षमा का प्रतीक है। केवल निर्वाण लाडू चढ़ाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि अपने भीतर के विकारों को त्यागकर आत्मा को शुद्ध बनाना ही सच्चा संकल्प है। वहीं, मुनि श्री नियोगसागर जी ने संयम और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

राकेश काशलीवाल ने बताया कि अनुष्ठान में समाज के अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल, संजय छाबड़ा, प्रमोद झांझरी, अजीत काला, पवन कुमार, रोहित कुमार, संजय बाकलीवाल, राहुल सेठी व समस्त जैन समाज की उपस्थिति रही।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News