पीजी हिंदी विभाग में तुलसी जयंती पर विमर्श – Dainik Bhaskar

जय प्रकाश विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग में तुलसी जयंती के अवसर पर विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिंदी विभाग के साथ विश्वविद्यालय के अन्य विभागों के विद्वानों ने तुलसीदास के साहित्य, व्यक्तित्व और उनकी समकालीन प्र
डॉ. रजनीश कुमार यादव ने तुलसीदास के लोकनायक एवं समन्वयवादी रूप पर प्रकाश डाला। डॉ. चंदन कुमार श्रीवास्तव ने तुलसीदास की प्रासंगिकता पर चर्चा करते हुए धर्म और साहित्य के संदर्भ में यह सवाल उठाया कि वर्तमान समय में तुलसीदास को किस रूप में देखा जाना चाहिए।
अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अमरनाथ ने तुलसीदास की प्रासंगिक पंक्तियों की व्याख्या की। प्रो. गजेंद्र ने तुलसीदास का वैश्विक परिप्रेक्ष्य में मूल्यांकन किया। हिंदी विभाग के प्रो. अजय कुमार ने रामचरितमानस और विनय पत्रिका की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए तुलसीदास की वाक्पटुता और रचना-कौशल को रेखांकित किया। इतिहास विभाग के प्रो. राजेश नायक ने तुलसीदास का ऐतिहासिक मूल्यांकन प्रस्तुत किया, जबकि डॉ. अमित रंजन ने उनकी रचनाओं के वैविध्य पर विस्तार से विचार रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सिद्धार्थ शंकर ने की। संचालन दीप शिखा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अजीत नारायण ने किया। इस अवसर पर उर्दू विभाग के प्रो. हाशमी, प्रो. शमी अहमद, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार श्रीवास्तव सहित हिंदी विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News