Feedback
3.3 करोड़ रुपये (350,000 डॉलर) सालाना सैलरी की नौकरी. वो भी गूगल जैसी कंपनी में. पहली नजर में किसी को भी लगेगा कि जिंदगी परफेक्ट है. करियर पीक पर है और वो सब हासिल हो चुका है, जिसका सपना करोड़ों लोग देखते हैं. लेकिन केविन नॉटन जूनियर ने करोड़ों की इस सैलरी को ठुकराकर अपना सपना चुन लिया. आखिर क्यों?
लेकिन आज कहानी ऐसे शख्स की, जिसने इतनी बड़ी सैलरी के बावजूद अपने दिल की सुनी. वो इस सैलरी के ट्रैप में नहीं फंसना चाहता था. उसका सपना था कि खुद का कुछ बनाया जाए और अपनी क्षमता को आजमाया जाए. एक ही जिंदगी मिली है, तो क्यों न इसे अपने तरीके से जिया जाए?
केविन ने गूगल जैसी बड़ी कंपनी की नौकरी छोड़कर अपना खुद का काम शुरू करने का फैसला किया. उनका ये फैसला इन दिनों चर्चा में है. जुगल भट्ट के साथ उनकी बातचीत का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि आखिर उन्होंने करोड़ों की सैलरी वाली नौकरी छोड़ने का फैसला क्यों किया.
“पहले दिन से ही मन में था”
केविन बताते हैं कि गूगल छोड़ने का विचार उनके मन में नौकरी के शुरुआती दिनों से ही था. उन्हें शुरू से लगता था कि वो किसी और के लिए नहीं, बल्कि खुद के लिए कुछ बनाना चाहते हैं.उनका कहना है कि गूगल एक शानदार जगह थी और नौकरी भी अच्छी थी, लेकिन वो हमेशा से अपना कुछ करना चाहते थे. यही वजह थी कि इतनी अच्छी सैलरी और सुविधाओं के बावजूद उनके मन में नौकरी छोड़ने का विचार बना रहा.
देखें वीडियो
A post shared by Kevin Naughton Jr. (@kevinnaughtonjr)
2022 में आया असली टर्निंग पॉइंट
मन में ये बात पहले से थी, लेकिन असली मोड़ 2022 में आया, जब केविन के पिता का निधन हो गया. इस घटना ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया. इसके बाद उन्हें महसूस हुआ कि जिंदगी बहुत छोटी है. इंसान को वही करना चाहिए, जिसमें उसे सच में खुशी मिलती है. इसी सोच ने उन्हें अपने फैसले पर गंभीरता से विचार करने के लिए मजबूर किया. उन्होंने तय किया कि सिर्फ पैसे के लिए नौकरी करते रहना उनके लिए सही फैसला नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु ट्रैफिक से परेशान CEO, 17 किमी का सफर तय करने में लगे 2 घंटे
दोस्त की एक बात ने बदल दी सोच
केविन मानते हैं कि वो बहुत ज्यादा रिस्क लेने वाले इंसान नहीं हैं. लेकिन उनके पास इतनी बचत थी कि अगर वो नौकरी छोड़ भी देते, तो कई साल तक आराम से अपना खर्च चला सकते थे.इसी दौरान उनके एक करीबी दोस्त ने उनसे कहा कि अगर उनकी बचत उन्हें तीन साल तक बिना नौकरी के रहने की आजादी दे सकती है, तो फिर इस मौके का इस्तेमाल अपना काम आजमाने में क्यों न किया जाए?
दोस्त की ये बात केविनन के लिए आखिरी धक्का साबित हुई. इसके बाद उन्होंने गूगल की नौकरी छोड़ दी और अपने स्टार्टअप पर काम शुरू कर दिया.
लोगों ने क्या कहा?
केविनम की कहानी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. किसी ने उनके फैसले को साहसिक बताया, तो किसी ने अपने सपने के पीछे जाने के लिए उन्हें बधाई दी. कई लोगों ने उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं भी दीं. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि केविनकी कहानी उन लोगों के लिए एक मिसाल बन गई है, जो अच्छी सैलरी वाली सुरक्षित नौकरी और अपने सपने के बीच फंसे हुए हैं. उनकी कहानी यही सवाल खड़ा करती है कि आखिर जिंदगी में ज्यादा जरूरी क्या है- बड़ी सैलरी या वो काम, जिसे करने में आपको सच में खुशी मिलती है?
कौन हैं केविन नॉटन जूनियर.?
केविन नॉटन जूनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर गूगल और अमेजन में काम कर चुके हैं. इसके साथ ही उन्होंने द डेली बाइट बनाया, जो कोडिंग इंटरव्यू की तैयारी कराने वाला प्लेटफॉर्म है. उनके प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने हजारों एस्पायरिंग डेवलपर्स और प्रोफेशनल्स को मेंटर किया है. यही वजह है कि उन्हें सिर्फ गूगल छोड़ने वाले कर्मचारी के तौर पर नहीं, बल्कि टेक एजुकेटर और एंटरप्रेन्योर के तौर पर भी जाना जाता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू