Deoria News: विद्युत सबस्टेशन निर्माण को 53 करोड़ की स्वीकृति – Hindustan

Deoria News: तरकुलवा (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के नारायनपुर गांव में चार एकड़ भूमि पर 132/33 केवी के नए ट्रांसमिशन सबस्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रयास से शासन ने इसके लिए करीब 53 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर कर दी है। निर्माण को लेकर विभागीय स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है। नए सबस्टेशन के निर्माण से तरकुलवा क्षेत्र के लोगों को लो वोल्टेज और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में अधिक दूरी के कारण तरकुलवा, बघौचघाट, महुआडीह विद्युत वितरण क्षेत्रों में लो वोल्टेज और बार-बार फाल्ट की समस्या बनी रहती है।
इससे उपभोक्ताओं को विशेषकर गर्मी के मौसम में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बिजली की समस्या को लेकर कई बार कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से शिकायत कर समाधान की मांग की थी।इसके बाद शासन स्तर पर पहल कर नए ट्रांसमिशन सबस्टेशन की स्वीकृति दिलाई गई। सबस्टेशन के निर्माण से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था मजबूत होने के साथ आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा। परियोजना को मंजूरी मिलने से ग्रामीणों में खुशी है और लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News