Quote of the Day: सफलता की राह में सबसे बड़े रोड़े हैं ये 4 अवगुण, आज ही बना लें दूरी – AajTak

Feedback
Quote of the Day: क्या आप दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, फिर भी मनचाही तरक्की हाथ नहीं लग रही है? यदि हां, तो समस्या आपकी मेहनत में नहीं बल्कि आपकी कुछ छिपी हुई आदतों में हो सकती है. महाभारत काल के महान नीतिवेत्ता महात्मा विदुर ने सदियों पहले इंसानी स्वभाव की ऐसी कमियों के बारे में बताया था, जो इंसान की सफलता को दीमक की तरह अंदर से खोखला कर देती हैं.यदि आप सचमुच अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो विदुर नीति की इन चार बातों को गांठ बांध लें.
तरक्की के रास्ते रोकने वाली 4 आदतें
महात्मा विदुर ने नीतिशास्त्र में स्पष्ट कहा है कि कुछ खास मानसिक विकार इंसान की बुद्धि, ज्ञान और पुरुषार्थ को पूरी तरह नष्ट कर देते हैं.आइए जानते हैं वे कौन सी चार आदतें हैं जिनसे तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए:
1. क्रोध – बुद्धि का सबसे बड़ा शत्रु
गुस्सा इंसान की सोचने-समझने की शक्ति को पूरी तरह खत्म कर देता है.गुस्से में लिया गया फैसला अक्सर गलत साबित होता है, जिससे रिश्ते और करियर दोनों तबाह हो जाते हैं.विदुर मानते हैं कि जो व्यक्ति अपने गुस्से पर काबू पा लेता है, वह आधी जंग वैसे ही जीत जाता है.
2. अत्यधिक उत्साह या अति-हर्ष
किसी भी बात पर बहुत ज्यादा जोश या जरूरत से ज्यादा खुशी मनाना भी खतरनाक हो सकता है.अति-उत्साह की स्थिति में इंसान अपना मानसिक संतुलन खो बैठता है ,  जमीन पर पैर रखकर चलना भूल जाता है.जीवन में संतुलन बनाए रखना सफलता की पहली शर्त है.
3. चापलूसी के जाल में फंसना
जो लोग अपनी झूठी तारीफ सुनना पसंद करते हैं, वे चापलूसों के आसान शिकार बन जाते हैं.स्वार्थी लोग अपना मतलब निकालने के लिए आपकी गलतियों पर भी पर्दा डालते हैं.चापलूसी की आदत इंसान के आत्मसम्मान और तरक्की दोनों को दीमक की तरह चाट जाती है.
4. अहंकार – पतन की जड़
‘मैं सबसे बेहतर हूं या मुझे किसी की सलाह की जरूरत नहीं , यह घमंड इंसान की सीखने की क्षमता को पूरी तरह मार देता है.अहंकारी व्यक्ति कभी अपनी गलतियां नहीं सुधार पाता.  यहीं से उसका पतन शुरू हो जाता है.सफलता हमेशा विनम्र लोगों के कदम चूमती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News