Samsung Galaxy S26 FE की डेट हुई कंफर्म, अगले सप्ताह भारत में होगा लॉन्च – India TV Hindi

Samsung ने अपकमिंग फ्लैगशिप फोन Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फोन अगले सप्ताह भारत समेत ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। यह साल की शुरुआत में आई Galaxy S26 सीरीज का सबसे अफोर्डेबल फोन होगा। इस फोन को हाल ही में भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर भी देखा गया है। इसके अलावा फोन की कीमत भी ऑनलाइन लीक हुई है।
Samsung ने आधिकारिक तौर पर अपकमिंग Galaxy Event की डेट घोषित की है। इस फोन को अगले सप्ताह 27 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसे Galaxy S26 के नए एडिशन के तौर पर टीज किया है। सैमसंग का यह अपकमिंग इवेंट 27 अगस्त 2026 को रात 9 बजे भारतीय समय के अनुसार आयोजित किया जाएगा। इसे कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

Samsung Galaxy S26 FE

Image Source : SAMSUNGसैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई

कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस अपकमिंग मॉडल Galaxy S26 FE में भी Galaxy S26 सीरीज वाला एक्सपीरियंस मिलेगा। यह लेटेस्ट Android 17 पर बेस्ड OneUI 9 के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पिछले दिनों Galaxy Z Fold 8 सीरीज को नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ही उतारा है। इस ‘Fan Edition’ मॉडल का लुक और डिजाइन Galaxy S26 की तरह ही होगा।
पिछले दिनों आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच का डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिल सकता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। इस फोन में कंपनी इनहाउस Exynos 2500 चिपसेट इस्तेमाल कर सकती है। साथ ही, फोन में 8GB रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।
कैमरे की बात करें तो अपकमिंग Galaxy S26 FE के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50MP का मेन और 8MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा एक अल्ट्रा वाइड कैमरा भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का कैमरा दिया जा सकता है। यह फोन 4,900mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 25W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।
यह भी पढ़ें – BSNL का 30 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान, डेली मिलेगा 3GB डेटा
© 2009-2026 Independent News Service. All rights reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News