पौधों को पानी देते समय लगा करंट, युवक की मौत: कट लगे बिजली के तार पर रखा पैर, अचेत होकर गिरा – Dainik Bhaskar

श्रीमाधोपुर में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक खेत पर पौधों को पानी देने गया था। इसी दौरान बिजली के तार पर पैर रखने से उसे करंट लग गया।
घटना थाना क्षेत्र के खोखरा की ढाणी में गुरुवार सवेरे करीब 6 बजे की है। युवक की पहचान देशराज सिंह बिजारणियां (28) के रूप में हुई है।
पौधों को पानी दे रहा था, बिजली के तार पर रखा पैर मृतक के ताऊ झाबर सिंह ने बताया- देशराज पिछले लगभग पांच महीने से फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। गुरुवार सुबह वो घर पर सब्जी की क्यारी में लगे पौधों में पानी दे रहा था। इसी दौरान पानी की मोटर का बिजली का तार नीचे पड़ा था, जिसमें कट लगा हुआ था। नंगे पैर होने के कारण देशराज अचानक करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर गिर गया।
परिजन उसे तुरंत श्रीमाधोपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई।
देशराज की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी और वो रींगस स्थित इंडिया शेल्टर फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन का काम करता था।
एएसआई सांवरमल जाखड़ ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News