Haridwar News: पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम धारीवाला से 12 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। बालक के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारियों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम धारीवाला निवासी रचना पत्नी गुलाब सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र शिव 17 अगस्त की शाम से लापता है। परिजनों ने बालक की आसपास के क्षेत्रों के साथ ही रिश्तेदारियों में भी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
काफी तलाश के बाद भी बालक की जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस से उसकी तलाश करने की गुहार लगाई। पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही बालक की तलाश में जुटी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play