दामोदा, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलकारी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर किस्कू ने दुग्दा स्थित महासभा के कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि झारखंड आंदोलकारियों के साथ आगामी 27 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर चार सूत्री मांग पत्र सौपा जायेगा। महासभा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को दिशोम गुरु पूर्व मुख्यमंत्री स्व शिबू सोरेन द्वारा सौंपे गए पत्र में मांग की गयी थी। झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारियों को आठ हजार रुपये पेंशन, पक्का मकान और आंदोलनकारियों के पुत्र पुत्रियों को नियोजन में पांच प्रतिशत आरक्षण देने की मांग शामिल हैं।
इस दौरान महासभा के चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार मांझी, झारखंड आंदोलनकारी एचएन प्रसाद गांधी, भुनेश्वर महतो, जयनाथ ठाकुर, उमेश रजक, रामू सोरेन व जमाल कुरैशी समेत कई अन्य झारखंड आंदोलकारी उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play