Skoda भारत में लॉन्च कर सकती है 3 नई इलेक्ट्रिक गाड़ी, जानिए कौन-कौन से मॉडल हैं शामिल – Jagran

Skoda Upcoming EV: Skoda Auto India अपनी ग्लोबल इलेक्ट्रिक कारों को अगले साल सीमित संख्या में भारत में उतारने की योजना बना रही है।
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Skoda Auto India अगले साल अपनी ग्लोबल लाइनअप से इलेक्ट्रिक कारों को भारत में लाने की योजना बना रही है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों में Skoda Epiq, Peaq और Elroq ऐसे मॉडल हैं जिन पर भारत के लिए विचार किया जा सकता है। कंपनी ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है इनमें से कौन सा मॉडल देश में लाया जाएगा।
Skoda India के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने पक्का किया है कि कंपनी अगले साल की शुरुआत में अपनी ग्लोबल इलेक्ट्रिक कारों को भारत में लाने की योजना बना रही है। इस कदम से Skoda को भारत में स्थानीय स्तर पर इलेक्ट्रिक कार बनने का इंतजार किए बिना EV बाजार में उतरने का मौका मिलेगा।
इन मॉडल्स को भारत में इंपोर्ट किया जाएगा इसलिए मौजूदा टैक्स स्लैब के तरत इनकी कीमत काफी ज्यादा होने की संभावना है। इसका मुख्स मकसद Skoda की EV तकनीक को दिखाना और बढ़ते इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराना है।
अंतर्राष्ट्रीज बाजारों में Skoda का इलेक्ट्रिक गाड़ियों का पोर्टफोलियो लगातार बढ़ रहा है जिसमें Epiq, Peaq और Elorq इसके मुख्य मॉडल हैं। Elorq पहले से ही यूरोप में Skoda के मुख्य EV में से एक है और इसे भारत के लिए सोचे जाने वाले मॉडलों में से एक माना जा सकता है। Epiq एक छोटी इलेक्ट्रिक SUV है जबकि Peaq स्कोडा की इलेक्ट्रिक SUV रेंज में ऊपर की तरफ आती है।
हालांकि, Skoda ने इनमें से किसी भी मॉडल के लिए भारत में आने वाली EV के स्पेसिफिकेशन, कीमतों या लॉन्च की तारीखों का कोई ऐलान नहीं हुआ है।
Skoda भारत के लिए हाइब्रिड तकनीक पर भी स्टडी कर रही है लेकिन उसकी योजनाएं अभी तय नहीं हैं। कंपनी ने पहले भारत में EV की तुलना में हाइब्रिड को एक बेहतर मौका माना जाता था। हालांकि, पिछले दो सालों में स्ट्रॉंग हाइब्रिड कारों की सीमित बढ़ोतरी और हाल ही में EV की मांग में बढ़ोतर ने उस नजरिए को बदल दिया है।
Skoda के अगले साल अपनी कुछ ग्लोबल EV को सीमित संख्या में भारत में लाने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी तक सटीक मॉडलों और लॉन्च की टाइमलाइन की पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़ें- Skoda Slavia New vs Old: इंजन, पावर और फीचर्स के मामलें में कौन है बेस्ट, पढे़ें सारी डिटेल्स

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News