सिटी रिपोर्टर | बेगूसराय
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), बेगूसराय में भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर की ओर से आयोजित मैथिली एवं हिंदी भाषा परीक्षण एवं मूल्यांकन कार्यशाला संपन्न हो गई। 17 अगस्त से शुरू हुई कार्यशाला में मैथिली और हिंदी के 35 शिक्षक शामिल हुए। मैसूर, कर्नाटक से आए विषय विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को भाषा परीक्षण और मूल्यांकन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए डायट बेगूसराय के प्राचार्य डॉ. संजय चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में भाषा संबंधी कौशलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रतिभागियों को कार्यशाला का प्रमाण पत्र प्रदान किया। भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर के डॉ. अमित कुमार झा ने कार्यशाला का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान डॉ. वीरेश कुमार और डायट के वरिष्ठ प्राध्यापक मौजूद रहे। मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर की कनिष्ठ रिसोर्स पर्सन सुमित्रा मिश्रा ने किया।
कार्यशाला में शामिल शिक्षकों ने इसे उपयोगी और वर्तमान जरूरतों के अनुरूप बताया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.