Feedback
खासी स्टूडेंट्स यूनियन (KSU) की रैली में हुई हिंसा के बाद शिलांग के ख्यंदैलाड यानी पुलिस बाजार इलाके में माहौल शांत है, लेकिन तनाव लगातार बना हुआ है. खासी स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से यहां प्रोटेस्ट किए जाने की आशंका जताई जा रही है.
इलाके के दुकानदारों का कहना है कि वे एहतियात के तौर पर अपनी दुकानें बंद कर रहे हैं. पुलिसकर्मियों का कहना है कि अब तक कोई बड़ी हलचल नहीं देखी गई है, लेकिन वे आगजनी या तोड़फोड़ को रोकने के लिए सतर्क हैं.
यह केएसयू बाइक रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद हुआ है, जिसमें कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया था और अन्य घटनाएं भी सामने आई थीं.
हालांकि, गिरफ्तारियां होने के बावजूद, गाड़ियों में आग लगाने और पुलिस स्टेशन पर पेट्रोल-बम हमले की नई घटनाएं सामने आई हैं. इसलिए अधिकारी पुलिस बाजार की स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं.
केएसयू की रैली के दौरान हुई हिंसा और तोड़फोड़ को लेकर पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने जानकारी दी थी कि केएसयू ने रैली के लिए पुलिस से अनुमति मांगी थी और जिला प्रशासन की ओर से कुछ शर्तें भी निर्धारित की गई थीं.
पुलिस को उम्मीद थी कि रैली शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित होगी. इसी आधार पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल को अलग-अलग रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया था.
हालांकि, रैली के दौरान स्थिति हिंसक हो गई. पुलिस अधीक्षक के बताया था कि हिंसा में करीब 31 वाहनों को नुकसान पहुंचा. कई लोग घायल हुए और दो वाहनों को आग के हवाले भी किया गया.
इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया. पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि सभी मामलों की जांच की जा रही है और हिंसा व तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान के लिए पर्याप्त साक्ष्य और वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है.
(Input: Prakash Verma)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू