Noida News: दनकौर, संवाददाता। कस्बे स्थित एक बैंक की शाखा में दो बच्चों से झाड़ू लगवाने और सफाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो गुरुवार का है। वायरल वीडियो में बैंक मैनेजर के सामने एक बच्चा शाखा परिसर में झाड़ू लगाता दिखाई दे रहा है। फिर दो बच्चे बैंक के कूड़े करकट को उठाते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि बैंक मैनेजर की मौजूदगी में बच्चों से यह काम कराया जा रहा था। कस्बे के कुछ लोगों की नजर जब बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
57 सेकंड का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने नाबालिग से काम कराने के मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से जांच कराकर बैंक मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, इस मामले में बैंक प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। जांच के बाद ही वीडियो की वास्तविकता और मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play