युवा अनुशासन और कर्तव्य का हमेशा रखें ख्याल – Hindustan

युवा अनुशासन और कर्तव्य का हमेशा रखें ख्याल बचपन से ही जीवन में करें इसे समाहित जीडीएम कॉलेज में प्रशिक्षण, परेड और अभिलेखों की जांच पर जताया संतोष कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया स्वागत फोटो : जीडीएम हरनौत : हरनौत जीडीएम कॉलेज में शुक्रवार को कार्यक्रम में शामिल प्राचार्य प्रो. शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हरनौत जीडीएम कॉलेज में 38 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिग अधिकारी ने शुक्रवार को वार्षिक निरीक्षण एवं समीक्षा दौरा किया। कॉलेज पहुंचने पर एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। प्राचार्य प्रो. शंभुनाथ प्रसद सिन्हा ने कहा कि युवा अनुशासन और कर्तव्य का हमेशा ख्याल रखें।

बचपन से ही जीवन में अपनी आदतों में समाहित करें। जीडीएम कॉलेज में प्रशिक्षण, परेड और अभिलेखों की जांच पर कमांडिग अधिकारी ने संतोष जताया। उन्होंने कैडेट्स को संबोधित करते हुए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रीय एकता और समाजसेवा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों में करियर की संभावनाओं की जानकारी भी दी। इसके बाद उन्होंने एनसीसी प्रशिक्षण, ड्रिल, परेड तथा प्रशासनिक अभिलेखों का निरीक्षण किया। कॉलेज में चल रही गतिविधियों पर संतोष जताते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए कैडेट्स को प्रोत्साहित किया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News