Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह शनिवार यानी 22 अगस्त को बारिश हुई है. इसके बाद तापमान में काफी गिरावट आ गई और मौसम सुहाना हो गया है. हल्की-हल्की ठंडी हवा भी चल रही है. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली है. इसमें धौला कुआं प्रमुख है. वहीं, मोती बाग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड और मंदिर मार्ग में भी झमाझम बारिश देखने को मिली है. नोएडा और गाजियाबाद का भी यही हाल है. यहां रात में भी बारिश हुई थी, लेकिन फिर रुक गई. सुबह होते ही फिर बारिश शुरू हो गई.
अगले दो से तीन घंटे में फिर बारिश हो सकती है. IMD ने दक्षिण दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. नोएडा, गुरुग्राम, नई दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की गई है.
मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर में भी दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश से लेकर मध्यम बारिश तक हो सकती है. इसके बाद शनिवार की रात भी बादल मेहरबान हो सकते हैं.
शनिवार 22 अगस्त को देश के कई अन्य राज्यों, जैसे पूर्वी यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
#WATCH | दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बारिश हुई।
वीडियो मोती बाग से है। pic.twitter.com/vDbyeY0DIa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2026
दिल्ली में शनिवार का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम पारा 24 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. वहीं, रविवार 23 अगस्त को भी दोपहर में बारिश का अनुमान है.
#WATCH | दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति देखने को मिली।
वीडियो धौला कुआं इलाके से है। pic.twitter.com/E6p7hUaSa2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2026
#WATCH | Heavy rain lashes Delhi. Visuals from Mandir Marg. pic.twitter.com/kZnDA4FSuh
— ANI (@ANI) August 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED