मुख्य बातें
IPO News: इस हफ्ते 10 कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इसमें से 5 कंपनी मेनबोर्ड सेगमेंट की है। तो वहीं 5 कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं। बता दें, कल यानी 24 अगस्त को 5 कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। आइए एक-एक करके जानते हैं इन कंपनियों के विषय में ..
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 582.80 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 2.89 करोड़ फ्रेश शेयर और 184 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फार सेल के जरिए बेचा जाएगा। इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 131 रुपये से 138 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ग्रे मार्केट में 37 रुपये के प्रीमियर पर ट्रेड कर रहा है। बता दें, आईपीओ 27 अगस्त तक खुला रहेगा।
इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 135.73 करोड़ रुपये तय किया गया है। आईपीओ 1.13 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए 1.43 करोड़ शेयर बेच जा रहे हैं। इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 50 रुपये से 53 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। बता दें, ग्रे मार्केट में आईपीओ 27 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
यह भी मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ है। यह आईपीओ 24 अगस्त से 27 अगस्त तक खुला रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए 938 रुपये से 988 रुपये प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 15 शेयरों का है। ग्रे मार्केट में आईपीओ 409 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। आईपीओ का साइज 34.98 करोड़ रुपये का है। आईपीओ 0.34 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस 96 रुपये से 102 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। बता दें, ग्रे मार्केट में आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
यह आईपीओ 24 अगस्त से 27 अगस्त खुला रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए 95 रुपये से 100 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। ग्रे मार्केट में यह आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
यह आईपीओ 25 अगस्त से 28 अगस्त तक खुला रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 94 रुपये से 99 रुपये प्रति शेयर है। इस कंपनी ने 151 शेयरों का एक लॉट बनाया है। आईपीओ का साइज 175.06 करोड़ रुपये का है। बता दें, ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 4 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 53.40 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 43 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 95 रुपये से 101 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया है। बता दें, ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 32 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 700 करोड़ रुपये का है। आईपीओ 27 अगस्त से 31 अगस्त तक खुला रहेगा। आईपीओ का प्राइस बैंड 78 रुपये से 82 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ का लॉट साइज 182 शेयरों का बनाया गया है। बता दें, ग्रे मार्केट में आईपीओ 52 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
यह आईपीओ 27 अगस्त से 31 अगस्त तक खुला रहेगा। आईपीओ का प्राइस बैंड 50.77 करोड़ रुपये का है। एसएमई सेगमेंट के आईपीओ का प्राइस बैंड 85 रुपये से 90 रुपये प्रति शेयर तय किया है। बता दें, ग्रे मार्केट में यह आईपीओ आज 61 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 56 लाख रुपये का है। आईपीओ 28 अगस्त से 1 सितंबर तक आईपीओ खुला रहेगा। कंपनी ने अभी भी प्राइस बैंड का ऐलान नहीं हुआ है। ग्रे मार्केट में आईपीओ अब भी जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव –
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं –
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play