Orai News: माधोगढ़। थाना रामपुरा क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर की दीवार तोड़कर लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गांव निवासी मालती देवी पत्नी राजकुमार ने जगम्मनपुर चौकी में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शनिवार की रात वह अपने 14 वर्षीय पुत्र के साथ घर में सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर के एक कमरे की 4 इंच मोटी पिछली दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात व नकदी चोरी कर ली।
पीड़िता के अनुसार चोर हार, मंगलसूत्र, बाजूबंद, झल्लर पेटी, पायल, तोड़िया, बिछिया, सोने की चूड़ियां, अंगूठी और नथुनी सहित लाखों रुपये के जेवरात और करीब 1.50 लाख रुपये की नकदी ले गए। इतना ही नहीं चोर घर में रखी करीब पांच किलो तेल की कट्टी भी उठा ले गए। सुबह करीब 8 बजे जब मालती देवी ने कमरे का गेट खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद मिला। किसी तरह गेट खोलकर अंदर पहुंची तो पिछवाड़े की दीवार टूटी और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। परिजनों ने बताया कि रात में तोड़फोड़ की आवाज आई थी, लेकिन भूत-प्रेत की आशंका से डर के कारण वे उठ नहीं सके। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। इस मामले में रामपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच की जा रही है। प्राप्त तथ्यों के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play