भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अर्धशतक लगाया। इस पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के एक संस्करण में बतौर कप्तान 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। कोलंबो में खेले जा रहे मैच में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच के पहले दिन 85 ओवर में 5 विकेट खोकर 300 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने एक बार फिर श्रीलंका की सरजमीं पर शतक जड़ दिया है। उनकी इस पारी की बदौलत भारत बड़े स्कोर की तरफ बढ़ने में सफल रहा।
भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने रविवार को दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 108 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए। उनको विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में बतौर कप्तान एक हजार रन पूरे करने के लिए 26 रनों की जरूरत थी, जिसे उन्होंने इस पारी के दौरान हासिल कर लिया। गिल ने जून 2025 में भारत के लिए टेस्ट कप्तानी संभाली थी। कोलंबो में खेला जा रहा मुकाबला उनका बतौर कप्तान 10वां मैच है और अब तक उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के मौजूद चक्र में 1026 रन बना लिए हैं। गिल से पहले भारतीय कप्तानों में विराट कोहली ने भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 2019-21 में 15 मैचों में 934 रन बनाए थे। डब्ल्यूटीसी में बतौर कप्तान 1000 से ज्यादा रन बनाने के मामले में गिल पांचवें स्थान पर हैं।
बतौर कप्तान शुभमन गिल ने पहली टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 754 रन बनाए थे। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों में 192 रन बनाए। अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने चार रन बनाए। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में गिल ने 16 और आठ रन बनाए।
पहले टेस्ट में 167 रन की पारी खेलने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज पडिक्कल ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 193 गेंद में 12 चौकों से 117 रन की पारी खेलने के अलावा कप्तान शुभमन गिल (50) के साथ तीसरे विकेट के लिए 120 और रविंद्र जडेजा (43 रन, 83 गेंद, चार चौके) के साथ चौथे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी 45 रन की उपयोगी पारी खेली। दिन का खेल खत्म होने पर ध्रुव जुरेल सात जबकि सारांश जैन चार रन बनाकर खेल रहे थे। श्रीलंका की ओर से असिता फर्नांडो सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 46 रन देकर तीन विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा और स्पिनर केशारा नुवानथा ने एक-एक विकेट चटकाया।
हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में ‘पंचायती टाइम्स’ वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play