Muzaffarpur News: बोचहां। मध्य विद्यालय बोचहां के सभागार में रविवार को भाकपा माले की बोचहां प्रखंड इकाई की ओर से शिक्षा, परीक्षा में सुधार तथा रोजगार के विषय पर परिचर्चा हुई। माले प्रखंड सचिव रामबालक सहनी ने केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति पर गंभीर सवाल उठाया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के निजीकरण और बाजारीकरण के कारण सरकारी शिक्षण संस्थानों की स्थिति बदहाल हो गई है। दो सितंबर को मुजफ्फरपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले छात्र संसद में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक सोनेलाल पासवान, आइसा के जिला नेता नीरज व मनीष, माले जिला सचिव जितेंद्र यादव, पवन कुमार, मो. उमर, मनोज सहनी, गुलशन कुमार, चंदन कुमार, अजीत कुमार आदि थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play