Jamshedpur News: जमशेदपुर। चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया के नेतृत्व में रविवार को टाटानगर के बागबेड़ा रेलवे मल्टी ट्रेनिंग सेंटर में आधा दर्जन से ज्यादा रिटायर कर्मचारियों के सेटेलमेंट, पेंशन, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति एवं अन्य तरह की समस्याओं का समाधान हुआ है। समाधान शिविर का आयोजन मंडल रेलवे कार्मिक विभाग ने किया था। करीब 35 रिटायर रेलकर्मियों ने शिविर में भाग लिया। इस दौरान रेलकर्मी भी पहुंचे और प्रमोशन व पोस्टिंग समेत कई अन्य समस्याओं को उठाया। पेंशनर की समस्या का ऑन स्पॉट समाधान को मेंस कांग्रेस नेताओं ने सकरात्मक पहल बताया। मेंस कांग्रेस संयोजक शशि मिश्रा के अनुसार, 30 अगस्त को राउरकेला में भी समस्या समाधान का शिविर लगेगा।
रेल कर्मचारियों एवं रिटायर को शिविर का लाभ उठाना चाहिए। बताया जाता है कि रिटायर रेलकर्मी अपनी शिकायत व्हाट्सएप एवं ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play