—विज्ञापन—
Riyan Parag Vape Controversy: रियान पराग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ई-सिगरेट पीते हुए पकड़े गए हैं, जिसे वेप के नाम से भी जाना है. मैच के दौरान किसी भी टीम के खिलाड़ी या स्टाफ को स्मोकिंग करना पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है. रियान पराग को अपनी इस हरकत के चलते जेल भी जाना पड़ सकता है. भारत सरकार का नियम ई-सिगरेट को लेकर क्या कहता है आइए आपको भी बताते हैं.
रियान पराग को ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीने की सजा के तौर पर जेल भी भेजा जा सकता है. भारत में ई-सिगरेट पीना पूरी तरह से अवैध है और सरकार ने इसकी रोक के लिए कड़े कानून बनाए हैं. ऐसे में कोई भी अगर ऐसा करता पकड़ा जाता है तो उसे सजा हो सकती है.
भारत में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम (PECA) 2019 के तहत वेप या ई-सिगरेट को बेचना या इस्तेमाल करना पूरी तरह से अवैध है. इस कानून को तोड़ने पर सरकार की तरफ से आपको जेल या फिर भारी जुर्माने की सजा हो सकती है.
PECA कानून के तहत अगर पहली बार कोई ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके ऊपर एक लाख का जुर्माना और एक साल तक की जेल तक हो सकती है. इसके बाद अगर दोबारा कोई ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है तो 3 साल तक की जेल और 5 लाख रुपये जुर्माना का प्रावधान है.
अगर पराग के ऊपर सरकार की तरफ से एक्शन होता है तो बीसीसीआई की टेंशन बढ़ जाएगी. आईपीएल टीम के कप्तान की इस तरह की हरकत भारतीय क्रिकेट को दुनियाभर में शर्मसार कर सकती है. ऐसे में बोर्ड इस मामले में क्या कदम उठाता है ये भी देखने वाला होगा.
रियान पराग को इस हरकत के लिए बीसीसीआई की तरफ से भी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. उनके ऊपर आईपीएल के नियमों का उल्लंघन करने के लिए सजा सुनाई जा सकती है. आईपीएल के खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए आचार संहिता के कानून 2.2 के तहत खेल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का मामला बनता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in