Ramgarh News: स्कॉर्पियो चालक कमलेश गंझू को भेजा गया जेल – Hindustan

Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी बस्ती में शुक्रवार रात स्कॉर्पियो से हुई दुर्घटना मामले में चालक कमलेश गंझू को जेल भेज दिया गया। यहां बता दें कि इसी स्कॉर्पियो से हुई दुर्घटना में आकाश मांझी की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद से ही पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया था। मृतक की मां सुनीता देवी, पति स्व. बिरसा मांझी की लिखित आवेदन पर पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर से उरीमारी पिला क्वार्टर के कुछ युवकों को स्कॉर्पियो चालक कमलेश गंझू साथ लेकर घूम रहा था। इस दौरान युवकों द्वारा नशापान करने और स्कॉर्पियो की खिड़की से आधा शरीर बाहर निकालकर मोबाइल से रील बनाने की बात भी सामने आई है।
लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दुर्घटना हुई थी। इस संबंध में उरीमारी ओपी प्रभारी रंथू उरांव ने कहा कि क्षेत्र में नशापान कर वाहन चलाने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपनी जीवनशैली सुधारने की अपील की।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News