शहर में जेन जी ने निकाली कॉन्टेक्ट यात्रा – Hindustan

देवरिया, निज संवाददाता। पेपर लीक और परीक्षाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ देश में हुए ऐतिहासिक आंदोलन ने साबित कर दिया है कि छात्र और युवा एकजुट हो तो सरकार को भी झुकना पड़ता है। इसी क्रम में 20 अगस्त से गोरखपुर जनपद के चौरी चौरा से दस सूत्रीय मांगों को लेकर जेन जी कांटेक्ट यात्रा निकली है। यह यात्रा कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, बनारस, प्रतापगढ़, रायबरेली होते हुए 2 अक्टूबर को लखनऊ में समाप्त होगी। इस यात्रा की सफलता के लिए युवाओं ने शहर में युवा जागरूकता के लिए शहर में साइकिल भ्रमण किया। दस प्रमुख मांगों को लेकर यह यात्रा भ्रमण कर रही है।

जिनमें हर साल भारती कैलेंडर जारी हो, परीक्षाएं तय समय पर हो, सभी खाली सरकारी पद तत्काल भरे जाएं, रुकी हुई भर्ती व नियुक्तियां तुरंत शुरू हो, परीक्षाओं में पारदर्शिता हो, नॉर्मलाइजेशन खत्म हो, वेटिंग लिस्ट और स्कोर कार्ड जारी हो, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भंग किया जाए, नई शिक्षा नीति 2020 वापस ली जाए, ठेका, संविदा प्रथा बंद हो, समान काम का समान वेतन मिले, निजी स्कूलों की फीस की अधिकतम सीमा सरकार तय करे, सभी शोधार्थियों के लिए समान फेलोशिप तय हो व पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में धांधली के खिलाफ आंदोलन करने वाले छात्रों शिक्षकों पर दर्ज सभी मुकदमों को वापस लिया जाए।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News