छात्रों को राजनीति का मोहरा न बनाए भाजपा : झामुमो – Hindustan

चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर झामुमो नेताओं ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। जिला झामुमो कोषाध्यक्ष नितेश राणा, प्रवक्ता सत्येंद्र मित्तल, युवा अध्यक्ष राहुल यादव और उपाध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य अमरदीप साहू ने संयुक्त ब्यान जारी कर कहा कि भाजपा छात्रों और युवाओं की समस्याओं की आड़ में राजनीतिक लाभ लेने से बाज आए। नेताओं ने कहा कि राज्य के युवा रोजगार, शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर गंभीर हैं। ऐसे मुद्दों को राजनीतिक संघर्ष का हिस्सा बनाना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करने के लिए छात्र-युवा वर्ग में असंतोष पैदा करने का प्रयास कर रही है ।

झामुमो नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी घटना की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ सकती है। बिना प्रमाण किसी दल के कार्यकर्ताओं को दोषी ठहराना उचित नहीं है। यदि कहीं हिंसा या आपराधिक घटना हुई है तो पुलिस निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि छात्रों को आंदोलन और राजनीतिक टकराव में धकेलने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान संवाद और तथ्य के आधार पर होना चाहिए। झामुमो शांतिपूर्ण छात्र आंदोलनों के अधिकार का सम्मान करता है, लेकिन हिंसा और अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी。

झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल यादव नें कहा कि छात्र हितों की रक्षा करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार युवाओं के भविष्य के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। वहीं अन्य नेताओं ने छात्रों से शांति, संयम और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील करते हुए कहा कि झारखंड सरकार उनकी भावनाओं और अपेक्षाओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News