वो आरएसएस का एजेंडा… कश्मीरी पंडितों को फिर मिली आतंकियों की धमकी – ABP News

कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को एक बार फिर धमकी दी गई है. धमकी दिए हुए पत्र में इस बार लोगों के मकान नंबर और गली नंबर का भी जिक्र किया गया है. ये चिंता की बात है. ये पहली बार नहीं है जब कश्मीरी पंडितों को धमकी दी गई हो. इससे पहले भी धमकी दी जा चुकी है. आंतकियों ने पत्र में कश्मीरी पंडितों को गद्दार बताया है और कहा है कि वो दिल्ली बैठे अपने मालिकों के इशारों पर काम कर रहे हैं.
यूएलसी ग्रुप के नाम से मिली धमकी
 ULC ग्रुप के नाम से ऑनलाइन साझा की गई पोस्ट में कर्मचारियों को निशाना बनाया गया है. ये लेटर अहमद बिलाल के नाम से शेयर किया गया है. इसमें लिखा है कि मैंने पहले भी चेतावनी दी और इन लोगों की हर हरकत पर हमारी नजर है.
कश्मीर में रहने वाले सुरक्षित
इस लेटर में कहा गया है कि जो कश्मीरी पंडित कश्मीर छोड़कर नहीं गए थे वो सुरक्षित हैं. वहीं जो छोड़कर चले गए हैं वो आरएसएस का एजेंडा चला रहे हैं. जानकारी के मुताबिक इस लेटर को यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल ने भेजा है. जिसे लश्कर ए तैयबा का ही एक मोर्चा बताया जा रहा है. इस तरह से कश्मीरी पंडितों को धमकाने की कोशिश की जा रही है. इससे पहले जो लेटर भेजा गया था उसमें लोगों के नाम के साथ टेलीफोन नंबर थे. 
कुछ समय पहले कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को धमकी देने और लोगों से हत्याएं शुरू करने की मंजूरी लेने के लिए ऑनलाइन पोल शुरू किया था. इसके आरोप में एक टेलीग्राम अकाउंट के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है. नई दिल्ली में ऑनलाइन साइबर क्राइम सेल में साइबर-उत्पीड़न और आतंकवाद-रोधी शिकायत दर्ज की गई है ताकि तुरंत डिजिटल फॉरेंसिक जांच शुरू की जा सके.
ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ में आतंकी साजिश, IED मिला! 5 किलो जिलेटिन संग 3 गिरफ्तार
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News