Mens Hockey World Cup 2026: अर्जेंटीना से हारकर बाहर हुआ भारत, टूटा खिताब जीतने का सपना – AajTak

Feedback
पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय हॉकी फैन्स का दिल टूट गया है. दूसरे दौर के मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ भारतीय टीम को 5-3 से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में हार के साथ ही भारतीय टीम के लिए विश्व कप का सफर पूरी तरह खत्म हो गया है. वहीं खिलाड़ियों का एक बार फिर चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया.
मैच की शुरुआत भारत के लिए बेहद खराब रही. खेल शुरू होने के महज 40वें सेकंड में अर्जेंटीना के तोस्कानी ने मैदानी गोल दागकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया. इसके कुछ ही मिनटों बाद 7वें मिनट में निकोलस डेला टोरी ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अर्जेंटीना की बढ़त 2-0 कर दी. 
भारतीय टीम से हुई बड़ी गलतियां
हालांकि, 10वें मिनट में सुखजीत सिंह ने एक बेहतरीन फील्ड गोल करके भारत की वापसी कराने की कोशिश की, लेकिन टीम इस लय को बरकरार नहीं रख सकी. मैच के दौरान भारतीय टीम का डिफेंस काफी बिखरा हुआ नजर आया. पासिंग में लगातार चूक और गलत टैकल ने टीम की मुश्किलें बढ़ाईं. दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन वे इसे गोल में बदलने में नाकाम रहे.
The Indian Men’s Team head into the break 1–2 against Argentina in this Round 2 Pool E clash at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026. 🏑

Sukhjeet Singh has got us on the scoresheet. Plenty still to play for in the next two quarters. 💪🇮🇳#HockeyIndia #IndiaKaGamepic.twitter.com/diLePhDmby
कप्तान हरमनप्रीत सिंह भी नहीं कर सके कमाल
कप्तान हरमनप्रीत सिंह को मैच में गोल करने का मौका 34वें मिनट में मिला, जब भारत को लगातार चार पेनाल्टी कॉर्नर मिले. लेकिन अर्जेंटीना की मजबूत रक्षापंक्ति और जुगराज की गैरमौजूदगी के कारण भारत एक भी मौका नहीं भुना सका.
मैच के तीसरे और चौथे क्वार्टर में अर्जेंटीना के डोमेने ने भारतीय गोलकीपर मोहित के शानदार बचावों के बावजूद अपना दबदबा बनाए रखा. यशदीप के फाउल पर मिले पेनाल्टी स्ट्रोक को डोमेने ने आसानी से गोल में तब्दील कर दिया. चौथे क्वाटर में भारत ने दो गोल दागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी. अंत में भारत को 5-3 से मुकाबला गंवाना पड़ा.
𝐓𝐇𝐄 𝐒𝐓𝐀𝐆𝐄 𝐈𝐒 𝐒𝐄𝐓 🇮🇳🔥

Here’s your Indian Men’s Team Starting XI for the must-win Round 2 clash against Argentina in Pool E at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026. 🏑🏆

Just over 30 minutes to pushback! 💪🇮🇳

📺 Star Sports Select 2 (SD+HD) + Khel &… pic.twitter.com/lbSMx1DFQo
निराशा के साथ खत्म हुआ सफर
भारतीय टीम के लिए दूसरा दौर पूरी तरह निराशाजनक रहा. इससे पहले टीम को नीदरलैंड के खिलाफ 3-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. वहीं पहले दौर में इंग्लैंड से मिली हार के कारण भारत को कोई अंक कैरी फॉरवर्ड नहीं मिला था. दूसरे दौर में बिना कोई पॉइंट हासिल किए भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News