Biharsharif News: स्टैंड से पहले निकलने को लेकर दो बस के कर्मियों में हुआ विवाद फोटो : बस स्टैंड-बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर मोहल्ले में मारपीट के बाद क्षतिग्रस्त बस। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर बस स्टैंड में सोमवार को स्टैंड से पहले निकलने को लेकर दो बस के कर्मियों में मारपीट हो गयी। बस में तोड़फोड की गयी। मारपीट से अफरातफरी व भगदड़ का माहौल बन गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार है। दोनों की बस बिहारशरीफ से बख्तियारपुर तक चलती है। आरोप है कि एक बस के कर्मियों ने निर्धारत समय से पहले ही यात्रियों को बिठाना शुरू कर दिया।
दूसरी बस के कर्मी ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट व तोड़फोड़ की घटना हुई। सदर डीएसपी अमरनाथ ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग आपस में रिश्तेदार बताये जाते हैं। आवेदन मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play