‘बिहार विद्या साथी’ से मिलेगा 24 घंटे नि:शुल्क लाइव शिक्षा का लाभ – Hindustan

अररिया, वरीय संवाददाता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 38 जिलों के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में 24×7, 1:1 इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म ‘बिहार विद्या साथी’ का शुभारंभ किया गया। अररिया में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय स्थित एनआईसी के सभा कक्ष में किया गया। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पदाधिकारी विनोद दूहन, जिला शिक्षा पदाधिकारी साहेब आलम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।‘बिहार विद्या साथी’ के माध्यम से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को नि:शुल्क लाइव शिक्षा के साथ 24×7 ऑनलाइन शिक्षक एवं 1:1 लाइव ट्यूटर सपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा।
विद्यार्थी अपनी पसंद के शिक्षक से पढ़ सकेंगे तथा पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का त्वरित एवं नि:शुल्क समाधान प्राप्त कर सकेंगे। प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यार्थियों को असीमित अध्ययन, डिजिटल टूल्स के जरिए कॉन्सेप्ट लर्निंग तथा गुणवत्तापूर्ण डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी। इसके साथ ही बिहार बोर्ड की पढ़ाई के साथ खएए एवं ठएएळ की तैयारी की सुविधा भी मिलेगी। इस पहल से राज्य के 700 मॉडल विद्यालयों में अध्ययनरत करीब 3 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को 24×7 वन-टू-वन लाइव ट्यूटर सपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए करीब 75 हजार शिक्षक जुड़े रहेंगे। कार्यक्रम के उपरांत डीएम विनोद दूहन ने संबंधित पदाधिकारियों को जिले में ‘बिहार विद्या साथी’ के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सभी पात्र विद्यार्थियों तक इसकी सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्लेटफॉर्म की जानकारी उपलब्ध कराने, उन्हें नियमित उपयोग के लिए प्रेरित करने तथा तकनीकी अथवा अन्य किसी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News