बिहार विद्या साथी ऐप पर कैमूर के 11 मॉडल स्कूलों के वर्ग 9 से 12 के छात्रों के लिए निःशुल्क लाइव शिक्षक उपलब्ध होंगे।बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों के लिए 24×7,1:1 इंटरैक्ट
यह कार्यक्रम पटना स्थित संकल्प सभागार में आयोजित हुआ।जिसमें उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।जिला स्तर पर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को जिला पदाधिकारी के निर्देशन में लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रसारित किया गया।इस लाइव स्ट्रीमिंग में विद्यार्थीगण,जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग,जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन,डीपीओ शंभू कुमार सिंह,विष्णुकांत राय,अभिषेक कुमार,संभाग प्रभारी मृत्युंजय कुमार शर्मा तथा अन्य संबंधित अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।विद्यार्थियों की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक सार्थक एवं प्रेरणादायक बना दिया। बिहार विद्या साथी ऐप पर कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 24×7 निःशुल्क लाइव शिक्षक उपलब्ध होंगे।विद्यार्थियों को अपनी पसंद के शिक्षक से पढ़ने की सुविधा,पढ़ाई के दौरान पाठ से जुड़ी किसी भी समस्या का निःशुल्क एवं त्वरित समाधान,अनलिमिटेड पढ़ाई की सुविधा,एआई टूल्स के माध्यम से पर्सनलाइज्ड लर्निंग व्यवस्था होगी।यह प्लेटफॉर्म मॉडल विद्यालयों के विद्यार्थियों को घर बैठे उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी समान अवसर मिल सकेंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.