Purnia News: यूरिया की मनमानी कीमतों से किसानों में नाराजगी – Hindustan

Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। हरदा क्षेत्र में यूरिया खाद की कथित तौर पर मनमानी कीमत पर बिक्री किए जाने से किसानों में नाराजगी है। किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा निर्धारित दर 266 रुपये प्रति बोरी होने के बावजूद हरदा बाजार सहित आसपास के गांवों में खाद दुकानदारों द्वारा 400 रुपये प्रति बोरी यूरिया बेची जा रही है। हरदा क्षेत्र के रहुआ, सतकोदरिया, गंगेली, गोआसी, मजरा, सहरा, हरदा और कबैया पंचायत के किसानों अंकित कुमार, शलाउद्दीन एवं सलीमउद्दीन ने बताया कि फसल के लिए यूरिया की जरूरत है। निर्धारित मूल्य पर खाद नहीं मिलने के कारण किसानों को मजबूरी में अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।
किसानों के अनुसार खाद दुकानदारों से अधिक कीमत लेने के संबंध में पूछे जाने पर बताया जाता है कि उन्हें भी खाद महंगी दर पर मिल रही है, इसलिए अधिक कीमत पर बेचने की मजबूरी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अफरोज आलम ने आरोप लगाया कि केंद्र एवं राज्य सरकार तथा विभागीय स्तर पर निगरानी में लापरवाही के कारण यूरिया, डीएपी, पोटाश समेत अन्य खाद की कथित तौर पर मनमानी कीमत पर बिक्री हो रही है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल बचाने के लिए अधिक कीमत पर खाद खरीदने को मजबूर हैं। समय पर फसल में खाद नहीं डालने से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। किसानों और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान पहले से ही प्राकृतिक आपदा, महंगाई और कर्ज की मार झेल रहे हैं। इसके बावजूद खाद की कालाबाजारी और अधिक कीमत पर बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News