ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने सोमवार शाम पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर से मुलाक़ात की.
प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा
वीडियो का अंत
रौनक भैड़ा
इमेज स्रोत, Iranian Presidency/Anadolu via Getty Image
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने सोमवार शाम पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर से मुलाक़ात की.
इस दौरान उन्होंने अमेरिका से ईरान के प्रति अपना लहजा और रवैया बदलने की अपील की.
पेज़ेश्कियान ने कहा कि दबाव और धौंस के ज़रिए आगे बढ़ने से समझौतों को लागू करने की प्रक्रिया और जटिल होगी.
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक़, उन्होंने कहा कि अमेरिका को ‘क़ानून और अंतरराष्ट्रीय मानकों’ के आधार पर ईरान के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं और इस्लामाबाद एमओयू का पालन करना चाहिए.
ईरानी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान की मध्यस्थता के लिए उसका आभार जताया.
उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच लगातार सहयोग से इस्लामाबाद एमओयू के लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी.
यह एमओयू जून में पाकिस्तान की मध्यस्थता से ईरान और अमेरिका के बीच हुआ था.
गौरतलब है कि सोमवार को जनरल आसिम मुनीर से अलग-अलग बैठकों में ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बगर ग़ालिबाफ़ और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहसिन रेज़ाई ने भी अमेरिका से समझौते का पालन करने की मांग की.
संबंधित कहानी: अमेरिका-ईरान एग्रीमेंट पर लगी मुहर, जानिए समझौते में क्या-क्या है?
इमेज स्रोत, Handout / ROYAL THAI NAVY / AFP via Getty Images
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में एक तेल टैंकर पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला किए जाने की घटना सामने आई है.
ब्रिटिश मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ऑर्गनाइजेशन (यूकेएमटीओ) के मुताबिक़, हमले के बाद टैंकर का इंजन रूम क्षतिग्रस्त हो गया और जहाज़ डिसेबल हो गया.
यूकेएमटीओ को टैंकर के कप्तान ने घटना की जानकारी दी. उनके अनुसार, यह घटना ओमान के जलक्षेत्र में अल-श़िशा इलाक़े से क़रीब 16 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हुई.
सोमवार शाम जारी बयान में यूकेएमटीओ ने बताया कि तेल टैंकर के कप्तान ने जहाज़ के एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल की चपेट में आने की सूचना दी. इसके चलते इंजन रूम को नुक़सान पहुंचा और जहाज़ की आवाजाही रुक गई.
हालांकि, जहाज़ के चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और उनकी हालत सामान्य बताई गई है.
इससे एक दिन पहले भी यूकेएमटीओ ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में व्यापारिक जहाज़ों की आवाजाही को लेकर जानकारी दी थी.
यूकेएमटीओ के मुताबिक़, पिछले 48 घंटों के दौरान इस समुद्री मार्ग पर व्यापारिक यातायात कम रहा.
बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.
कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
– दूरबीन के सहारे चाँद-सितारों की सैर करवाने वालीं लद्दाख़ के एक गांव की लड़कियां
– मक्का रक्षा समझौते में क्या होने वाली है ईरान की एंट्री, ये शर्तें रखीं
– दोबारा सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, दिल्ली में मार्च निकालने की घोषणा
– राहुल गांधी का मनुस्मृति पर बयान: आख़िर इसमें ऐसा क्या है जिस पर होता रहा है विवाद
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.