Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। रुधौली थानाक्षेत्र के बिजलपुर में मारपीट की घटना में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बिजलपुर निवासी अर्जुन ने तहरीर देकर बताया है कि गत 23 अगस्त की दोपहर व अपने भतीजे विजय व सुनील के साथ घर पर बैठे थे। आरोप है कि तभी गांव के तीन लोग आए और भतीजे को घर में घुसकर अपशब्द कहने लगे। मना करने पर लाठी-डंडा व सरिया से मारापीटा, जिससे सुनील के सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर बेहोश हो गया। साथ ही घर पर खड़ी बाइक को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने आरोपी वीपत, शनि और शिवनाथ निवासीगण विजलपुर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच एसआई अनिरुद्ध यादव को सौंपी गई है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play