चीन के उपराष्ट्रपति से मिले अजित डोभाल, सीमा शांति पर की बात – AajTak

Feedback
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने मंगलवार को बीजिंग में चीन के उपराष्ट्रपति हान झांग से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के साथ द्विपक्षीय रिश्तों को और बेहतर करने के तरीकों पर चर्चा हुई.
डोभाल चीन के दो दिवसीय दौरे पर हैं. वह भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव वार्ता में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. इस बातचीत का मकसद सीमा पर शांति बनाए रखने और दोनों देशों के बीच पैदा हुए मतभेदों को बातचीत के जरिए कम करना है.
यह भी पढ़ें: अरुणाचल से LAC तक… भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में आज सबसे बड़ी बैठक, आमने-सामने होंगे डोभाल और वांग यी
भारत-चीन सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा
भारतीय दूतावास के मुताबिक, अजित डोभाल और हान झांग की बैठक में सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता मजबूत करने पर जोर दिया गया. इसके अलावा आर्थिक, राजनीतिक और बहुपक्षीय मंचों पर भारत-चीन सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा हुई. दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी सहमति के आधार पर रिश्तों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया.
डोभाल और वांग यी की बातचीत ऐसे समय हो रही है, जब 2020 के गलवान संघर्ष के बाद भारत-चीन संबंधों में तनाव रहा है. हालांकि, पिछले कुछ समय में दोनों देशों ने सीमा पर हालात सामान्य करने और रिश्तों को स्थिर करने के लिए कई कदम उठाए हैं.
2003 से भारत-चीन में चल रही वार्ताएं
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद करीब 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा से जुड़ा है. 2003 में शुरू किया गया स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव मैकेनिज्म दोनों देशों के बीच सीमा मुद्दे पर बातचीत का प्रमुख मंच है. चीन ने भी इसे सीमा विवाद पर बातचीत का मुख्य माध्यम बताया है.
यह भी पढ़ें: सीमा विवाद पर चीन से अहम बातचीत, बीजिंग पहुंचे NSA अजित डोभाल, वांग यी के साथ होगी 25वें दौर की वार्ता
डोभाल की यात्रा को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे की संभावना है. ऐसे में डोभाल-वांग वार्ता और दोनों देशों के बीच बढ़ती कूटनीतिक बातचीत से सीमा पर तनाव कम करने और द्विपक्षीय रिश्तों को नई दिशा देने की उम्मीद बढ़ी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News