खेल के मैदान से विकसित भारत के सपने को मिलेगी नई उड़ान – Hindustan

कटिहार, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इस बार कटिहार के युवाओं को देश के सबसे बड़े खेल आंदोलन से जोड़ने की तैयारी पूरी हो गई है। भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के युवा मामले विभाग के अंतर्गत मेरा युवा भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में 27 अगस्त को डीएस कॉलेज, कटिहार में खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात पीएम के साथ कार्यक्रम आयोजित होगा। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है। यह कार्यक्रम केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को देश के खेल भविष्य से जोड़ने वाला राष्ट्रीय संवाद बनेगा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवक, युवा खिलाड़ी और खेल प्रेमी एक मंच पर जुटेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुनेंगे। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों, जन-प्रतिनिधियों और युवाओं के बीच खेलों के विकास को लेकर संवाद भी होगा। राष्ट्रीय खेल दिवस महान हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए इस बार राष्ट्रीय खेल दिवस से दो दिन पहले 27 अगस्त को देशभर में एक साथ यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, ताकि युवाओं में खेल संस्कृति को और मजबूत बनाया जा सके。
कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा, जिसे केंद्रीय लाइव फीड के माध्यम से देशभर के सभी आयोजन स्थलों पर एक साथ प्रसारित किया जाएगा। प्रधानमंत्री युवाओं से खेल, फिटनेस, अनुशासन और विकसित भारत-2047 के निर्माण में उनकी भूमिका पर संवाद करेंगे। इससे युवाओं को राष्ट्रीय खेल नीति और भारत की खेल संबंधी आकांक्षाओं को समझने का अवसर मिलेगा।
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद स्थानीय कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें जिले के खिलाड़ी अपने अनुभव साझा करेंगे, जबकि जन-प्रतिनिधि युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। चर्चा के दौरान पिछले एक दशक में देश में विकसित हुए खेल बुनियादी ढांचे, सरकार की खेल नीतियों, खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं तथा आगामी ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की तैयारियों पर भी विस्तार से बातचीत होगी। ‘यूथ आइकन’ और स्थानीय खिलाड़ी युवाओं को सफलता के अनुभवों से भी अवगत कराएंगे।
कार्यक्रम के दौरन माय भारत रजिस्ट्रेशन अभियान भी चलाया जाएगा। युवा मौके पर ही अपना पंजीकरण करा सकेंगे। इसके अलावा क्यूआर कोड के माध्यम से माय भारत सजेशन बॉक्स’ में डिजिटल सुझाव भी दे सकेंगे। साथ ही ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 क्विज़’ का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिकाधिक युवा राष्ट्रीय अभियानों से जुड़ सकें।
डीएस कॉलेज में होने वाला यह आयोजन कटिहार के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के खेल आंदोलन से सीधे जोड़ने का अवसर देगा। खेल प्रतिभाओं को प्रेरणा मिलेगी, फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना को नई ऊर्जा मिलेगी। खेल के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करने की दिशा में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News