Motihari News: मोतिहारी,। जिले में बरसात के समय में डेंगू के मामलों में वृद्धि देखी जाती है। इस समय कई लोग इस बीमारी की चपेट में आते हैं। यही वजह है कि डेंगू की बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी होता है । यह बातें डीभीडीसीओ डॉ निकेश कुमार ने कही। उन्होंने बताया कि जिले में 11 केस मिले हैं। इसमें तुरकौलिया 2, चिरैया 2, केसरिया 1,अरेराज 1,रक्सौल 2, तेतरिया 1, चकिया 1 व हरसिद्धि 1 केस मिला है। उन्होंने बताया कि एडिस मच्छर के काटने से डेंगू रोग होता है। इससे बचाव के लिए सोते समय रात में मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही घर के आस-पास समय पर मच्छर
मारने वाली दवाओं का छिड़काव भी करना चाहिए।डेंगू के मामले मानसून के शूरू होने के बाद से ही सामने आने लगते हैं। दरअसल, डेंगू का लार्वा रुके हुए साफ पानी में ही पनपता है। ऐसी सूरत में लापरवाही बरतने पर डेंगू फैलने की आशंका बढ़ जाती है। डेंगू की बीमारी में मरीज के शरीर में प्लेटलेट्स तेजी से कम होने लगते हैं। अगर प्लेटलेट्स बेहद कम हो जाए तो इससे मरीज की गम्भीर स्थिति भी हो सकती है।
समय पर इलाज कराने पर मरीज हो जाते हैं ठीकजिला वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को पहले डेंगू हो चुका है तो उसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे व्यक्ति दोबारा डेंगू बुखार की आशंका होने पर सरकारी अस्पताल या फिर डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर इलाज कराने पर मरीज ठीक हो जाता है। उन्होंने बताया कि सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता है। बुखार होने पर बिना समय गंवाए डॉक्टर से संपर्क करें। आशाओं को डेंगू को लेकर प्रशिक्षण कराया जा चुका है। अस्पताल में जांच किट उपलब्ध है। मरीजों के लिए बेड उपलब्ध है। डेंगू होने की स्थिति में सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। सिर्फ गंभीर मरीजों को ही भर्ती होना पड़ता है। समय पर इलाज कराने पर मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हो सकता है।
डेंगू बीमारी के लक्षण
अचानक तेजी से बुखार आना ,तेज सिरदर्द होना,आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना,जोड़ों और मांसपेशी में तेज दर्द का एहसास होना,थकान, उल्टी,जी मिचलाना, स्किन पर रैशेज हो जाना,नाक, मसूड़ों में से थोड़ी सी ब्लीडिंग होना आदि लक्षण है।
डेंगू से बचाव के तरीके
डेंगू से बचाव का सबसे अच्छा तरीका यही है कि हम खुद को संक्रमित एडीज मच्छरों के काटने से बचाएं,घर की सारी खिड़कियों दरवाजों को ठीक तरह से बंद कर रखें,सोते वक्त मच्छरदानी का प्रयोग करें,डेंगू के लक्षण नजर आने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें,कूलर में ज्यादा दिनों तक पानी जमा न रहने दें,घर में मौजूद गमलों, अन्य चीजों में पानी स्टोर ना होने दें, समय-समय पर मच्छर मारने वाली दवाओं का छिड़काव करें。
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play