Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। चौकीदार की पत्नी ने गांव के युवक पर छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का पति चौकीदार है। महिला ने आरोप लगाया है कि 17 जुलाई को वह गांव से दवा लेने के लिए शिवपुरी पुलिया की तरफ जा रही थी। इस दौरान गांव के अमरपाल ने रास्ते में रोक लिया। उसे अकेला देखकर नोटों की गड्डी दिखाने लगा और उसके साथ में अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने परिवार वालों को जानकारी दी। गांव के लोगों ने फैसला करवा दिया तब मामला शांत हो गया।
सोमवार के दिन जब उसका पति थाने में चौकीदारी करने की ड्यूटी करने गया था और उसका बेटा सोमवार होने के कारण शिव मंदिर में जल चढ़ाने गया था। इसी बीच अमरपाल महिला को अकेला देखकर घर में घुस आया। वह महिला के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर महिला को पीटा। शोर सुनकर गांव और मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए इसी बीच आरोपी घर से भाग गया। महिला ने पुलिस को आरोपी के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी अमरपाल के विरुद्ध घर में घुसकर छेड़खानी करना और महिला को मारपीट के आरोप का मुकदमा पंजीकृत किया है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला के शिकायती पत्र पर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है。
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play