Badaun News: गंगा एवं रामगंगा में उफान कम, मुश्किल बरकरार – Hindustan

Badaun News: उसहैत, संवाददाता। गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद मंगलवार से घटना शुरू हो गया है, लेकिन कदम नगला पर कटान तेजी से जारी है। यहां कटान की भेंट उपजाऊ भूमि चढ़ रही है। आठ घर भी गंगा नदी की कटकर समा चुके हैं। गांव के अन्य लोग खुद ही अपने घर तोड़कर ईंटें निकालने में लगे हैं।
सप्ताह भर से गंगा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि अब कम होने लगी है। 24 घंटे के भीतर चार सेमी की जलस्तर में गिरावट दर्ज की गयी है, लेकिन अभी भी जलस्तर खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर चल रहा है। इससे सदर, सहसवान, दातागंज तहसील के 36 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। उसहैत क्षेत्र में भुंडी पर कटान से 250 बीघा जमीन गंगा नदी में समा चुकी है, जिससे उसहैत बांध को खतरा बना हुआ है। पथरामई पर गंगा नदी बांध से सटकर बह रही है। कदम नगला पर कटान रोकने को लेकर बाढ़ खंड ने हाथ खड़े कर दिये हैं। यहां के ग्रामीण तहसील प्रशासन से सुरक्षित स्थान पर बसाने की मांग कर रहे हैं। जिसके संबंध में एसडीएम दातागंज ने प्रकिया शुरू करा दी है। बाढ़ खंड एक्सईएन उमेश चंद्रा ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट शुरू हो गयी है, दो, तीन दिन में जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंच जायेगा।
पानी के चलते आवागमन बंद
कानूनगो भगवान दास ने बताया कि कदम नगला के पीड़ित परिवारों की सूची तैयार की जा रही है, इन्हें सुरक्षित स्थानों पर बसाया जायेगा। जटा जाने वाली पुलिया पर पानी दो-दो फीट ऊपर बह रहा है, जिससे आवागमन बंद है। यहां से निकलने के लिये ग्रामीणों से मना किया है।
गढ़िया रंगीन मार्ग पर पानी कम
रामगंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद गढ़िया पैगंबरपुर, मौजमपुर, नवादा, नगरिया हरिदासपुर, हर्रामपुर आदि गांव बाढ़ की चपेट में हैं। जलस्तर कम होने के चलते गढ़िया रंगीन हजरतपुर मार्ग पर भी पहले से पानी कम हुआ है। अब अगर जलस्तर में वृद्धि नहीं हुयी तो चार-पांच दिन में रास्ता खुल जायेगा। वर्तमान में इधर से रास्ता बंद होने के चलते लोगों को दिक्कत हो रही है।
मंगलवार को इतना छोड़ा गया पानी
नरौरा-1,22,848 क्यूसेक
बिजनौर-69,977 क्यूसेक
हरिद्वार-71,149 क्यूसेक
वर्तमान गेज-162.50 मीटर
समान्य गेज-162.40 मीटर
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News