लुधियाना| ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल, सिविल सिटी की कक्षा बारहवीं की छात्रा माधवी ने लुधियाना सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स की हिंदी भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता प्रेप लाइफ कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित हुई, जिसमे
माधवी ने सशक्त प्रस्तुति, स्पष्ट उच्चारण और प्रभावी अभिव्यक्ति के आधार पर निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए पहला स्थान हासिल किया। ग्रीन लैंड स्कूल श्रृंखला के अध्यक्ष डॉ. राजेश रुद्रा ने छात्रा को दी। डायरेक्टर डॉ. विजयता रुद्रा ने इसे विद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया। प्रधानाचार्या रितु मल्होत्रा ने माधवी, उसके अभिभावकों और हिंदी विभाग को बधाई दी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.