Kushinagar News: कुशीनगर। नगर पंचायत सेवरही के मालवीय नगर वार्ड में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को लेकर आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ में 10 अगस्त को ‘जलजमाव से परेशानी, घरों में पहुंच रहे हैं कीड़े’ के शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था। नगर पंचायत ने इसका संज्ञान लिया और जलभराव वाले स्थान की सफाई कराकर जमा पानी को निकाला गया। इससे मोहल्लेवासियों को काफी राहत मिली है।नगर पंचायत सेवरही के मालवीय नगर में खाली पड़े स्थान पर लंबे समय से पानी जमा होने के कारण गंदगी, दुर्गंध और झाड़ियों की समस्या बनी हुई थी। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती थी।
जलजमाव के चलते मच्छरों और कीड़े-मकोड़ों का प्रकोप भी बढ़ गया था। आसपास रहने वाले लोगों का कहना था कि कीड़े-मकोड़े और अन्य जीव घरों तक पहुंच रहे थे, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी। जलनिकासी के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play