आगरा में 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला की नाले में गिरकर मौत, सुबह पानी में मिली लाश – Jagran

आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में 69 वर्षीय शीला देवी की घर के सामने नाले में गिरकर मौत हो गई। उनका शव बुधवार सुबह नाले में पड़ा मिला, आशंका है कि रात में सीढ़ी से फिसलकर गिरी थीं।
सांकेतिक तस्वीर।
69 वर्षीय शीला देवी की नाले में गिरकर मौत
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में हुई घटना
रात में सीढ़ी से फिसलने की आशंका
जागरण संवाददाता, आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र स्थित चिम्मनलाल का बाड़ा में घर के सामने बने नाले में गिरकर 69 वर्ष की शीला देवी की मृत्यु हो गई। उनका शव बुधवार सुबह आठ बजे नाले मे पड़ा देख बस्ती के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शीला देवी के घर के सामने बने नाले पर आवागमन के लिए सीढ़ियां रखी हुई हैं।
आशंका है कि मंगलवार की रात में किसी समय सीढ़ी से गुजरते समय पैर फिसलने से नाले में गिरकर उनकी मृत्यु हो गई। बस्ती के लोगों ने बताया कि शीला देवी अकेली रहती थीं। उनकी एक बेटी बबली है, जिसका विवाह हो चुका है। वह अपनी ससुराल में रहती है।
चिम्मनलाल का बाड़ा में घटनास्थल पर छत्ता और हरीपर्वत थाने की सीमा लगती है। घटना की जानकारी होने पर दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल हरीपर्वत थाने का होने के चलते पोस्टमार्टम वहां की पुलिस द्वारा कराया जा रहा है।
बस्ती के लोगों ने पुलिस काे बताया कि शीला देवी लंबे समय से अकेली रह रही थीं। नाले किनारे बने मकान में आवागमन के लिए सीढ़ियां रखी थी, जिसके द्वारा आवागमन होता था। आशंका है कि मकान की सीढी चढ़ते समय पैर फिसलने से नाले में गिर गईं, सिर में गंभीर चोट और बुजुर्ग होने के चलते खुद नाले से बाहर नहीं निकल सकीं। रात भर नाले में पड़े रहने से उनकी मृत्यु हो गई।
यह भी पढ़ें- आगरा में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में रेलवे के JE के दोनों पैर कटे, 10 मिनट तड़पते रहे; मौत
यह भी पढ़ें- 27 साल पहले मर चुका शख्स सड़क पर चला रहा था स्कूटी! रजिस्ट्रेशन ने खोला राज, आगरा कोर्ट ने भेजा जेल

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News