मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी Jimny को महंगा कर दिया है। अगस्त 2026 की इस प्राइस हाइक में कंपनी ने इसकी पूरी रेंज की कीमत 15 हजार रुपये बढ़ा दी है। यह बढ़ोतरी Zeta और Alpha दोनों वेरिएंट के लिए है। कंपनी की मैनुअल, ऑटोमैटिक, मोनो-टोन और ड्यूल-टोन सभी ऑप्शन्स के लिए अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। इस प्राइस हाइक के बाद मारुति सुजुकी जिम्नी की एक्स-शोरूम कीमत अब 12.54 लाख रुपये से शुरू होकर 14.67 लाख रुपये तक जाती है।
मारुति सुजुकी की 5 दरवाजों वाली यह लाइफस्टाइल एसयूवी भारत में तीन साल से ज्यादा समय से सेल पर है, लेकिन फिलहाल इसमें किसी बड़े अपडेट की उम्मीद नहीं है। हालांकि, विदेशों में इसका एक इलेक्ट्रिक वर्जन टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, लेकिन इसके भारत में आने की संभावना काफी कम है।
₹ 12.39 – 14.52 लाख
₹ 6.8 लाख से शुरू
₹ 5 लाख से शुरू
₹ 9.09 – 12.04 लाख
जिम्नी के एक्सटीरियर में राउंड प्रोजेक्टर हेडलैंप, 5-स्लॉट फ्रंट ग्रिल, फॉग लैंप और मोटी व्हील क्लैडिंग दी गई है। इसमें ग्रे अलॉय व्हील, रेक्टैंगुलर हैलोजन टेल लैंप, टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील, हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप और ब्लैक ORVM भी मिलते हैं। इसका बॉक्सी और रगेड डिजाइन इसे एक खास ऑफ-रोड एसयूवी वाला लुक देता है। इंजन की बात करें, तो जिम्नी में 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर K15B पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 103bhp की पावर और 134Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ऑफर किया जाता है।
मारुति सुजुकी ने अपनी ब्रेजा को भी हाल में प्राइस हाइक दिया है। इस एसयूवी के सभी वेरिएंट महंगे नहीं हुए हैं। कंपनी ने ब्रेजा के सेलेक्टेड सीएनजी वेरिएंट की कीमत में 5 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। ब्रेजा LXi CNG, ZXi CNG और ZXi CNG ड्यूल-टोन वेरिएंट अब 5 हजार रुपये महंगे हो गए हैं। इन तीनों वेरिएंट की कीमत में एक जैसी बढ़ोतरी की गई है। ब्रेजा के बाकी सभी वेरिएंट की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस प्राइसहाइक के बाद भी ब्रेजा की शुरुआती कीमत 7.40 लाख रुपये और टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमत 13.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपनी पॉप्युलर प्रीमियम हैचबैक Baleno का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसकी एंट्री 5 सितंबर को होने वाली है। नई बलेनो में आपको सिर्फ डिजाइन और फीचर्स में ही नहीं, बल्कि पावरट्रेन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार सबसे खास बात यह है कि 2026 बलेनो को चार इंजन-गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें पहली बार सीएनजी के साथ AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलेगा। नई बलेनो के एक्सटीरियर में भी कुछ बदलाव किए जाएंगे। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड हेडलैंप और नया फ्रंट बंपर मिल सकता है। नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी दिए जाएंगे। पीछे की तरफ बंपर में बदलाव और टेललैंप के आसपास मामूली अपडेट देखने को मिल सकते हैं।
(Photo: Acko Drive)
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आपके क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play