BCCI ने ऑस्ट्रेलिया U19 के भारत दौरे के लिए इंडिया U19 स्क्वाड का ऐलान कर दिया. तीन वनडे मैचों के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और मल्टी-डे के कप्तान यशबर्धन चौहान बनाए गए. वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को वनडे स्क्वाड में जगह मिली. राजकोट और अहमदाबाद में मैच होंगे.