बस्ती, निज संवाददाता। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार सुबह 10 बजे अयोध्या में जलस्तर 92.43 मीटर रहा, जो खतरे के निशान से 30 सेमी नीचे पहुंच गया है। इसके साथ सरयू नदी तेजी से कटान कर रही है।सरयू नदी का पानी लगातार कम हो रहा है। तेजी से नदी के पानी में हो रही कमी के चलते नदी किनारे पर दबाव बनाये हुए है। जैसे जैसे नदी का जलस्तर घट रहा है, वैसे वैसे नदी किनारों पर कहर बरपा रही है। आबादी व खेती की जमीनें नदी में समाने लगी हैं।
नदी के पानी में हुई कमी के चलते लोलपुर विक्रमजोत के कल्यानपुर पड़ाव, चांदपुर, बीडी तटबंध के संदलपुर, छतौना मांझा, शम्भूपुर, पूरे चेतन, लकड़ी पाण्डेय, पकड़ी संग्राम, अर्जुनपुर, अशोकपुर में नदी कटान करती हुई आबादी की ओर बढ़ रही है। किसानों की फसलें नदी में समा कर धारा में विलीन हो रही है। लगातार कटान से ग्रामीणों की जमीन व फसलें नदी में बह रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play