Search
First India News- Digital Desk
Date: 27-08-26 12:29
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं से संवाद किया. 'खेलो इंडिया डायलॉग' में युवाओं से संवाद किया. कार्यक्रम में 1500 से ज्यादा युवा शामिल हुए. PM मोदी ने युवाओं को खेल दिवस की अग्रिम बधाई दी. जो खिलाड़ी खेलेगा वो खिलेगा. खेल में खेलना मतलब देश का गौरव बढ़ाना है. PM मोदी ने कहा कि भारत की खेल शक्ति-युवा शक्ति को जोड़ने का अभियान है. खिलाड़ी के नाम से राज्य, शहर की पहचान है.
PM मोदी ने कहा कि ओलंपिक के कई खेलों में भारत हिस्सा ही नहीं लेता. हमारे सामने ओलंपिक से जुड़ी चुनौती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में देशभर के एथलीट और खेल जगत के मानभावी हम सबके साथ शामिल हुए हैं. आप सबको पता है कि 2 दिन बाद 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस हैा मैं आप सभी को इस राष्ट्रीय खेल दिवस की शुमकामनाएं देता हूं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये दिन मां भारती की एक महान संतान मेजर ध्यानचंद जी को याद करने का भी अवसर होता है. 100 वर्ष पहले भारतीय सेना की हॉकी टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई थी और उस टीम में मेजर ध्यानचंद भी थे. वो दूर भारत और न्यूजीलैंड के खेल संबंध के 100 वर्ष पूरे होने का आधार है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने इस 15 अगस्त को लाल किले से भारत का खेल विजन देश के सामने रखा है. जब मैं खेल की बात करता हूं.तो ये केवल मेडल जीतने तक सीमित नहीं है. ये विकसित भारत के निर्माण में भारत की खेलशक्ति और युवाशक्ति को एक साथ जोड़ने का अभियान है.
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS