Haridwar News: हरिद्वार। शहर में लावारिस पशुओं और बंदरों की बढ़ती समस्या को लेकर प्रकाशित खबर का असर हुआ है। नगर निगम ने कांवड़ मेले के दौरान वापस भेजी गई बंदर पकड़ने वाली टीम को दोबारा हरिद्वार बुला लिया है। टीम अब शहर में अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ेगी। वहीं, सराय क्षेत्र में तैयार गौशाला के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। निगम के अनुसार जल्द ही गौशाला शुरू कर दी जाएगी। शहर के बाजारों, सड़कों और आबादी वाले क्षेत्रों में लावारिस पशुओं की मौजूदगी से यातायात और लोगों की आवाजाही प्रभावित होती है। वहीं, कई इलाकों में बंदरों के झुंड भी लोगों के लिए परेशानी बने हुए हैं। गौशाला का संचालन नहीं होने से पकड़े गए पशुओं को सुरक्षित रखने की व्यवस्था नहीं थी। अब गौशाला शुरू होने के बाद बेसहारा पशुओं को पकड़कर वहां रखने की सुविधा मिल सकेगी。
एक वाहन से अभियान चलाने की चुनौती नगर निगम के पास लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए फिलहाल एक ही वाहन है। शहर के बड़े क्षेत्र में लगातार अभियान चलाने के लिए एक वाहन पर्याप्त नहीं माना जा रहा है। गौशाला शुरू होने के साथ पशु पकड़ने वाले वाहनों की संख्या बढ़ाने की जरूरत भी बनी हुई है, ताकि अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान तेज किया जा सके। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान वापस भेजी गई बंदर पकड़ने वाली टीम को दोबारा हरिद्वार बुला लिया गया है। टीम बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाएगी। उन्होंने बताया कि गौशाला के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। गौशाला शुरू होने से नगर निगम को पकड़े गए बेसहारा पशुओं को सुरक्षित रखने की सुविधा मिलेगी। इससे पशुओं को आबादी से दूर छोड़ने की समस्या कम होने और उनके भोजन-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित होने की उम्मीद है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play