वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल का असर लगभग हर एक राशि पर पड़ता है। जब भी दो बड़े ग्रह किसी खास स्थिति में साथ आते हैं तो कई लोगों को अनगिनत लाभ मिलता है। सितंबर का महीना शुरू होने को है। महीने की शुरुआत के साथ ही गुरु और शनि मिलकर एक खास राजयोग बनाएंगे जिसका नाम नवपंचम राजयोग है। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर इस राजयोग का लाभ कुल 3 राशियों को मिलने वाला है। जानिए आखिर ये 3 लकी राशियां कौन सी हैं?
सितंबर की शुरुआत वृषभ राशि वालों के लिए कमाल होने वाली है। पैसों के मामले में स्थिति पहले से सुधरती हुई नजर आएगी। अगर कहीं पर पैसा अटका हुआ है तो चीजें सही दिशा में आगे बढ़ने वाली हैं। कमाई के मामले में नए सोर्स बन सकते हैं जिससे आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती नजर आएगी। नौकरी करने वालों के लिए अब अच्छा समय आएगा। अगर अभी तक किसी ना किसी तरह का प्रेशर रहा है तो इसमें कमी होती दिखेगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सही बैलेंस दिखेगा। काम में सीनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छा खासा फायदा मिलने की उम्मीद है। गाड़ी और प्रॉपर्टी खरीदने के लिए ये अच्छा समय होगा।
1 सितंबर के बाद का समय मिथुन राशि वालों के लिए भी काफी फेवरेवल रहने वाला है। गुरु और शनि मिलकर मिथुन राशि के जातकों की जिंदगी को ट्रैक पर लेकर आएंगे। अगर किसी काम में बार-बार रुकावट आती रही है तो उसमें अब रफ्तार मिलेगी। काम का सही रिजल्ट मिलेगा जिससे कॉन्फिडेंस बढ़ता ही जाएगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अगले महीने से अच्छे मौके मिलते नजर आएंगे। इन्वेस्टमेंट से जुड़ी चीजों को बस जल्दबाजी में ना करें। पहले सारी जानकारी लेकर ही चीजों का फैसला लें। कुल मिलाकर मिथुन राशि वालों के अटके हुए काम 1 सितंबर से पूरे होने लगेंगे।
गुरु और शनि का ये खास योग तुला राशि वालों को पैसों के मामले में लाभ दिलाएगा। 1 सितंबर के बाद से इनकम का सोर्स बढ़ने की पूरी संभावना बनेगी। वहीं किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से पैसा मिलने के योग बनते नजर आएंगे। बिजनेस से जुड़े लोग अब अपनी प्लानिंग पर काम कर सकते हैं। कोई नई डील क्रैक हो सकती है। या फिर ऐसी संभावना बनेगी कि नए लोग जुड़े। नौकरी कर रहे लोगों को अब नए मौके मिल सकते हैं। कुल मिलाकर करियर में आगे बढ़ने के पूरे चांस बनते दिखाई देंगे। अपने ही काम से पहचान मिलेगी और जिन प्लानिंग पर अभी काम चल रहा है या उसके बारे में सोचा जा रहा है उसमें सफलता मिलना तय है।
नवपंचम राजयोग का लाभ पाने के लिए इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा करें। अगर संभव हो पाए तो केले के पेड़ में जल जरूर अर्पित करें। इसके अलावा गुरुवार के दिन पीली चीजों का दान करना शुभ होगा। वहीं शनिवार के दिन काली चीजों के दान से लाभ मिलेगा।
शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play