कर्मचारी स्थापना विभाग व बस्ताकोला को चल वैजयंती शील्ड – Hindustan

कोयला भवन मुख्यालय में गुरुवार को कॉरपोरेट स्तरीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक हुई। इसमें में वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही के दौरान राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन एवं अनुपालन की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने की। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैय्या, निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष (राजभाषा) मनीष मिश्रा सहित मुख्यालय के महाप्रबंधकगण एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन), नोडल राजभाषा अधिकारी तथा राजभाषा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी राजभाषा पखवाड़े तथा बीसीसीएल की गृह पत्रिका कोयला भारती के अंक-44 के प्रकाशन की तैयारियों पर भी विमर्श किया गया।
प्रथम तिमाही (वित्तीय वर्ष 2026-27) में राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली इकाइयों को चल वैजयंती शील्ड से सम्मानित किया गया। मुख्यालय स्तर पर कर्मचारी स्थापना विभाग तथा क्षेत्रीय स्तर पर बस्ताकोला क्षेत्र को यह सम्मान प्रदान किया गया।सीएमडी ने कहा कि राजभाषा हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग, उन्नयन एवं विस्तार हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों एवं निरंतर प्रतिबद्धता के माध्यम से ही राजभाषा हिंदी का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सतत विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। बैठक का संचालन विभागाध्यक्ष (राजभाषा) मनीष मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन राजभाषा विभाग की वरीय अधिकारी (मानव संसाधन)सुमेधा भारती ने किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News