Prayagraj News: पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के खिलाफ झूठे वीडियो वायरल करने पर प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने कोतवाली थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। प्रधानाचार्य का दावा है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने बिना सूचना के विद्यालय परिसर में घूम-घूम कर वीडियो बनाया है। जिस स्थान पर पानी पीने का वीडियो बनाया गया है वहां पर छात्र पानी नहीं पीते हैं। जिस स्थान पर छात्र पानी पीते हैं उस स्थान पर वाटर कूलर लगाया गया है जिसकी सफाई भी समय-समय पर होती रहती है। जिन शौचालयों और यूरिनल का वीडियो वायरल किया गया है उनका प्रयोग नहीं हो रहा है।
अत्यधिक वर्षा के कारण छात्रावास और परिसर में कई जगह पानी एकत्रित हो जाता है जो बारिश के बाद निकल जाता है। जिस छात्रावास की गंदगी और जर्जर अवस्था का वीडियो बनाया गया है उसमें वर्तमान में छात्र आवास नहीं करते और उसकी मरम्मत का कार्य चल रहा है।खेल के मैदान में इस समय शासन की ओर से मिनी स्टेडियम बनवाया जा रहा है जिसके कारण भारी वाहनों का आवागमन होता रहता है। इसके चलते मैदान का उपयोग नहीं हो रहा और कुछ झाड़ियां वगैरह निकल आई हैं। गेट के बाहर जिस छात्र को रोककर बाइट ली गयी है, उसमें भी छेड़छाड़ की गई है। वीडियो में लगाए गए आरोप तथ्यहीन एवं आधारहीन हैं जिससे विद्यालय एवं शासन की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play