छतरपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने छतरपुर प्रखंड के बघमनवा गांव में एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ शुक्रवार को जन-जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य संजीव तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार को हर हाल में एमएमडीआर कानून वापस लेना होगा। अगर कानून वापस नहीं लिया गया तो झामुमो इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन करेगा और केंद्र सरकार को अपना फैसला वापस लेने के लिए मजबूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा राज्य की आर्थिक मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है और इस पर राज्य के अधिकार को कमजोर करने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा।
झामुमो नेता कमाल खान ने कहा कि एमएमडीआर कानून केवल सरकार के अधिकार का सवाल नहीं, बल्कि आम जनता के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान और अर्थव्यवस्था यहां के खनिज संसाधनों से जुड़ी है। जिला प्रवक्ता चंदन प्रकाश सिन्हा, रंजीत जैसवाल, ईश्वरी मेहता समेत अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रखंड उपाध्यक्ष एवं मशहूर गायक शिवनाथ राम, चंदेश्वर मेहता, मिथलेश सिंह, रामजी सिंह, अरविंद राम आदि शामिल थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play