भास्कर न्यूज | अंबिकापुर
हिंदी पखवाड़ा के तहत सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कैडेट्स के बीच हिंदी अभिभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि जगाना, आत्मविश्वास बढ़ाना और प्रभावी अभिव्यक्ति क्षमता का विकास करना था।
कनिष्ठ और वरिष्ठ दोनों वर्गों के कैडेट्स ने इस आयोजन में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने भाषा की शुद्धता, विचारों की स्पष्टता और बेहतरीन प्रस्तुतीकरण का परिचय देते हुए विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए विद्यालय से बाहर के आमंत्रित अतिथियों को निर्णायक मंडल में शामिल किया था।
रोमांचक मुकाबले के बाद कनिष्ठ वर्ग में अरिहंत हाउस और वरिष्ठ वर्ग में कटारी हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया। समापन समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य कर्नल राजेश बैंदा ने सभी विजेता हाउसों और प्रतिभागियों को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी। प्रधानाचार्य ने विशेष रूप से कनिष्ठ वर्ग के विजेता अरिहंत हाउस के हाउस मास्टर सौरभ जैन और मनोज कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन की सराहना की।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.